GA4-314340326 नशे में धुत पति ने पत्नी की लोहे की पाइप से मारकर की हत्या, तीन बच्चें हुए अनाथ

नशे में धुत पति ने पत्नी की लोहे की पाइप से मारकर की हत्या, तीन बच्चें हुए अनाथ

 

आरोपित पति
angara(ranchi)  सिकिदीरी थाना क्षेत्र के कुच्चू कटहर टोली में नशे में धुत पति आशाराम बेदिया ने लोहे की पाइप से मारकर अपनी पत्नी संपति देवी (37 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की देर रात की है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि ने बताया कि आरोपित को गुरुवार को जेल भेजा जायेगा। इस घटना के बाद मृतका के तीन बच्चें दो पुत्री सीमा कुमारी (12) सुमित्रा कुमारी (08) और पुत्र सीताराम बेदिया (05) अनाथ हो गया। माता की मौत हो गई और पिता जेल चला गया। हालांकि मृतका के भाई विशेश्वर बेदिया तीनों अनाथ बच्चियों को अपने साथ घर ले गया। पत्नी की हत्या करने के बाद आशराम घर के बगल में स्थित खेत में जाकर छिप गया था। बुधवार की सुबह मृतका के बच्चों ने ग्रामीण को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना की पुलिस ने आरोपित को उसके घर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे के पाइप(चूल्हा फूंकने का) को बरामद कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। एसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नशे में धुत पति ने मामूली विवाद में पत्नी की सिर में वार कर हत्या की है। इधर घटना की जानकारी मृतक के भाई अनगड़ा थाना क्षेत्र के बीसा बेहरा टोली विशेश्वर बेदिया को दी गई। विशेश्वर बेदिया के शिकायत पर सिकिदिरी थाना में बहनोई आशाराम बेदिया पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने