GA4-314340326 बीसा के नवाटोली में चलाया खतियानी एकता जन जागरण अभियान

बीसा के नवाटोली में चलाया खतियानी एकता जन जागरण अभियान

 angara(ranchi)  बीसा पंचायत के नवाटोली में रविवार को झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति का खतियानी एकता जन जागरण अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व मोहन बड़ाईक व संचालन मनोज महतो ने किया। बिरसा लोहरा, बालकराम पाहन, बादल लोहरा, भीम लोहरा, सालीकराम बड़ाईक को ग्राम प्रभारी बनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी फलीन्द्र करमाली, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सदस्य सुमित महतो, लखीन्द्र महतो, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, जुगेश मुंडा, सुरेन्द्र, कृष्णा थे। सभी ने झारखंड की स्थानीय, नियोजन, विस्थापन एवं हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। जन जागरण अभियान में एकता देवी, पिंकी देवी, फुलकुमारी देवी, कुसुम देवी, शांति देवी, दोहरिया देवी, सुधन देवी, संजय लोहरा, बाबुलाल पाहन, ओमन पाहन, दुबराज पाहन, चंदन बड़ाईक, चरका पाहन, टिरचा पाहन सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने