rahe(ranchi) प्रखंड के बसन्तपुर पंचायत अंतर्गत अभिराम उच्च विद्यालय रांगामांटी- पोगड़ा फुटबॉल मैदान में खेलो सिल्ली अभियान सिल्ली विधानसभा का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के मुख्य संरक्षक विधायक सुदेश महतो के द्वारा गांव में खेल प्रतिभा को निखरने के लिये बच्चों को खेल से जोड़ने के काम किया जायेगा। जिसको जिस खेल में रुचि होगा उसे उस खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के उद्घघाटन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह साईं के पुर्व निदेशक सुशील कुमार बर्मा, लाॅन बाॅल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, गोल्ड मेडेलिस्ट दिनेश कुमार महतो, अंतर्राष्ट्रीय तिरंदाज सिंपी कुमारी, कबड्डी के कोच हरिश कुमार आर्चरी के अंतर्राष्टीय कोच सह बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक प्रकाश राम, बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के सहायक प्रशिक्षक शिशिर महतो , अभिराम उच्च विद्यालय रांगामांटी-पोगड़ा के प्रधानाचार्य विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजय सिद्धार्थ, खेल प्रभारी श्याम कुमार महतो के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पंचायत के बालेन्दु भुषण महतो, पुर्व मुखिया रामापति सिंह मुंडा, समाजसेवी पुर्ण चन्द्र महतो, समाजसेवी योगेश्वर महतो, समाजसेवी डोमन लोहरा, दुर्लभ महतो, दुबराज पाहान, मनोज कुमार महतो, रंजीत महतो, योगेन्द्र नाथ महतो, सरण देवी, जयन्ती देवी, क्षेत्रीय खेल प्रभारी सुनील महली, मन मोहन सिंह मुंडा, काली चरण महतो, नरोत्तम महतो, गिरीधारी योगी, सुषेण महतो, बबिता देवी, बालिका देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, आदि मौजूद थी। उद्धाटन के अवसर पर कई खेल प्रतियोगिता भी किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.