GA4-314340326 शहीद जीतराम बेदिया की जयंती में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन

शहीद जीतराम बेदिया की जयंती में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन

अपने विचार रखते मंत्री चंपई सोरेन
angara(ranchi)  प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को अमर शहीद जीतराम बेदिया का 221 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। बीसा में मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश कच्छप, पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पुर्व रजिस्ट्रार डॉ अमर चौधरी, आजसू नेता पारसनाथ उरांव थे। चंपई सोरेन ने कहा कि अपनी जल जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए जीतराम बेदिया शहीद हुए थे, वे हमारे लिये युगों तक प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. अपनी संस्कृति, भाषा व अस्तित्व को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना है। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पुर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान शहीद जीतराम का चित्र विधानसभा में लगाया गया था अब संसद में भी लगवाने का प्रयास किया जायेगा। इससे पुर्व अतिथियों ने अमर शहीद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, रोहित बेदिया, रामनाथ महतो, अशोक बेदिया, जीतनाथ बेदिया, उमेश बड़ाईक, पंसस दिलीप बेदिया, मानेश्वर मुंडा, मुखिया मंजोती देवी, राजेंद्र मुंडा, सरीता देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने