GA4-314340326 नलिनी रमण का राहे में किया गया स्वागत

नलिनी रमण का राहे में किया गया स्वागत

 

rahe(ranchi)  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नलिनी रमन के राहे प्रखंड के कोटांगदाग एवं बुरूडीह गांव पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत किया गया।  नलिनी रमन राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत तीन दिन के झारखंड प्रवास पर हैं। इसी क्रम में आज कोटांगदाग एवं बुरूडीह गांव पहुंची थी। कार्यक्रम में महिला समूह के सदस्यों के साथ बारी बारी से संवाद किया ।वहीं केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।2024 में पुनः केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया। जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सुचिता सिंह, मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी देवी, जिला महामंत्री रेखा देवी, नूतन केसरी, राहे  मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष धरनी देवी, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज, लक्ष्मण महतो समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने