|
मोहसिन खान |
|
राजेन्द्र शाही मुण्डा |
angara(ranchi) अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व बरियातू निवासी मोहसिन खान को आजसू पार्टी का केन्द्रीय सचिव बनाया गया। बुधवार को आजसू पार्टी की केन्द्रीय कमिटि की घोषणा की गई। दोनों मनोनीत सचिव को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं नपे बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मतबूती में दोनों नेताओं के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। नेताद्वय ने कहा कि पार्टी ने जो भूमिका दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बधाई देनेवालों में प्रकाश लकड़ा, रौशनलाल मुण्डा, पारसनाथ उरांव, राजू महली, वीरेन्द्र सिंह भोगता, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, राजेश पाहन, श्रवण मुखियार, साहेबराम महतो, पंकज महतो, जगरनाथ महतो, सुनील करमाली, जलनाथ चौधरी आदि शामिल है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.