GA4-314340326 रामटहल चौधरी ने कहा, कुरमी समाज राजनैतिक रूप से हो एकजुट

रामटहल चौधरी ने कहा, कुरमी समाज राजनैतिक रूप से हो एकजुट

angara(ranchi)  आरटीसी बीएड कालेज सभागार बुटी में सोमवार को झारखंड कुरमी विकास परिषद का 49वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी थे। सम्मेलन में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही कुरमी समाज के आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। रामटहल चौधरी ने कहा कि कुरमी समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट होने की जरूरत है। किसी भी जाति समूह की ताकत उसकी राजनैतिक व शैक्षणिक स्थिति से आंका जाता है। हमें एकजुट होकर राजनैतिक ताकत बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा देनी है। जिससें कुरमी समाज की प्रतिभा देश की विभिन्न संस्थानों व कार्यपालिका में अपना नेतृत्व् कर सके। इस अवसर पर संरक्षक डा. रुद्र नारायण महतो, राजेंद्र महतो, संजय पटेल, पनेश्वर महतो, सुनील महतो, राजेंद्र ओहदार, कैलाश महतो, पार्वती देवी, बीना देवी, सुजीत महतो, सुरेश प्रसाद, राजकुमार महतो, जयप्रकाश महतो, अजय महतो, बलसाई महतो, सीता देवी, वनिता देवी, खिरोधर महतो, भीम महतो, सोना लाल महतो, संजय कुमार महतो, अखिलेश्वर महतो, दुर्जन कुमार महतो, उमेश महतो, राजेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने