GA4-314340326 सोनाहातू में 15 दिसंबर को होगा क्षेत्रीय गूंज महोत्सव

सोनाहातू में 15 दिसंबर को होगा क्षेत्रीय गूंज महोत्सव

 sonahatu(ranchi) सिल्ली स्टेडियम परिसर में आगामी 18, 19 एवं 20 दिसंबर तक होने वाली तीन दिवसीय गूंज महोत्सव को सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को सोनाहातू थाना मैदान में कार्यकर्ता ओर स्वयंसेवकों की बैठक गूंज के संरक्षक सुदेश महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गुंज महोत्सव के पूर्व सोनाहातू प्रखंड में 15 दिसंबर को क्षेत्रीय गूंज महोत्सव का आयोजन होना है। इस क्षेत्रीय गूंज महोत्सव में 1000 कलाकार एक साथ नृत्य करेंगे। महोत्सव की सफल आयोजन को लेकर सुदेश कुमार महतो ने महोत्सव की रुपरेखा की जानकारी देते हुये कार्यकर्ताओं व स्वंयसेवकों को कई दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे एक साथ  छऊ नृत्य का कार्यक्रम ,सम्मान समारोह एवं परिसंपत्ति वितरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधान, उत्कृष्ट महिला समूह, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, संयोजिका, रसोईया , क्षेत्रीय कवि, लेखक, गायक, को सम्मानित किया जायेगा। वृद्ध एवं असहयों के बीच कंबल वितरण होगा। ग्राम सांस्कृतिक दलों के बीच वाद्य यंत्र का वितरण ,खेलो सिल्ली के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ीयों का सम्मान एवं विद्यालय के बेहतर आचरण, बेहतर उपस्थिति  वाले विद्यार्थियों को  भी पहली बार सम्मानित किया जाएगा। वहीं  स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन होगा।  उन्होने क्षेत्रीय प्रभारी ग्राम प्रभारी, सक्रिय महिला दीदी एवं चुल्हा प्रमुखों को ग्राम स्तर पर आयोजन को लेकर विस्तृत तैयारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही गूंज महोत्सव का उद्देश्य है। महोत्सव एक सास्कृतिक मंच ही नहीं बल्कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं भावी योजनाओं की कार्य योजना बनाना है। इस बार महोत्सव लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित होगा। मौके पर प्रभारी सुनील सिंह, जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो,संजय महतो, श्याम कुमार महतो, अध्यक्ष सुषेण प्रामाणिक मुखिया सबिता देवी, धरनी देवी, सावना महली, बिपतभंजन सिंह मुंडा,  क्षेत्रमोहन सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने