GA4-314340326 सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने दो करोड़ की संपति का किया वितरण

सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने दो करोड़ की संपति का किया वितरण

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को बरवादाग पंचायत सचिवालय में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के विभिन्न लाभुकों के बीच 2 करोड़ रूपये की परिसंपति का वितरण किया। मौके पर सुदेश महतो ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर जनता की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आज जनता की ओर से विभिन्न समस्याओं व योजनाओं को लेकर एक हजार से अधिक आवेदन दिया गया। आबुआ आवास योजना को लेकर अधिक आवेदन दिया गया। 130 लाभुकों व महिला समुहों के बीच 2 करोड़ रुपये की परिसंपति का सुदेश महतो ने वितरण किया। गर्भवती महिलाओं के गोद भराई में शामिल हुए। और एक 6 माह के बच्चे का मुंहजुठी कराया। सुदेश महतो ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को समझे। जरूरतमंद लोगों के हितों में काम करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दे। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही, बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल, बीएसओ संतोष कुमार, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मो इरफान, बीपीओ पंकज तिर्की, अवनीन्द्र कुमार, मुखिया, उपमुखिया, पंसस सहित अन्य उपस्थित थे। 

आवदेन पर कारवाई नही हुआ तो ग्रामीणों ने किया हंगामा          

पिछले साल के जनता दरबार में जनता की ओर से प्रशासन को दिये गये आवेदन पर कोई कारवाई नही किये जाने पर कुछ देर तक हंगामा हुआ। अनगड़ा प्रशासन का कहना था कि पिछले वर्ष कुल 1640 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें से 1639 आवेदन को निष्पादित कर दिया गया। इसी को लेकर ग्रामीण भड़क गये। कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आवास के लिए आवेदन दिया था। लेकिन आवास तो नही मिला। फिर आवेदन का निष्पादन कैसे हुआ। अनेक लाभुकों ने राशन कार्ड व राशन कार्ड में सदस्यों को जोड़ने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन इसपर भी कोई कारवाई नही हुआ। बाद में सुदेश महतो ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم