GA4-314340326 सुदेश महतो ने किया तीरंदाज कोच, पदक विजेताओं व इनके स्वजनों को सम्मानित

सुदेश महतो ने किया तीरंदाज कोच, पदक विजेताओं व इनके स्वजनों को सम्मानित

angara(ranchi)  बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा का बुधवार को 10वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 2023 में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीतनेवाले केंद्र के प्रशिक्षुओं व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने आर्चरी सेंटर के प्रशिक्षक कोच रोहित कुमार कोयरी को भी सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय पदक विजेता दीप्ति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राजेश उरांव, मनीषा कुमारी, जयंत महतो, सुष्मिता कुमारी, होलिका कुमारी, सोनी कुमारी, मीना कुमारी, करण पातर, प्यारी कुमारी व राजकिशोर शाही मुंडा एवं उनके स्वजनों को सम्मानित किया। सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभा को अवसर उपलब्ध कराकर इन्हें तराशने का कार्य किया जा रहा है। परिजन बच्चों को प्रोत्साहित कर बेहतर माहौल दे। उन्हें अवसर व संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मेरी है। आनेवाले दिनों में देश में होनेवाले सभी खेल प्रतियोगिताओं में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व होगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, पंसस सारणी देवी, शंकर मुंडा, शंकर बेदिया, रिजवान अंसारी, अमर सिंह मुंडा, सुदामा प्रजापति, महाबीर महतो, विषम शाही, सुमति देवी, सत्यजीवन मंडल, सीताराम साहू, सूरज साहू, शंभू साहू, विक्रम ठाकुर, विकाश महली, मनोज साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने