GA4-314340326 सुदेश महतो ने पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला

सुदेश महतो ने पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरूवार को जोन्हा प्रक्षेत्र के बरवादाग उरांवटोली जरवाडीह में एक हजार फीट लंबी पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी। जोन्हा पहुंचने पर सुदेश महतो का आजसू पार्टी के बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने भव्स स्वागत किया।  इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि आमलोगों तक मुलभुत सुविधाओं को पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के गुणात्मक विकास के लिए लगातार योजना बनाई जा रही है।  इस अवसर पर 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया सारथी देवी, पंसस सारणी देवी, दिलीप बेदिया, मनोज महतो, करण सिंह मुंडा, सीताराम साहू, सूरज साहू, मो. रिजवान, छुटूलाल बेदिया, बबलू अंसारी, शंकर बेदिया, शंकर मुण्डा, राजू महली सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने