|
अजय सिंह (फाइल फोटो) |
angara(ranchi) जान बचाने के लिए बदमाश अजय सिंह ने गुरूवार को अपनी बाइक छोड़कर पुल से नीचे स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना रिंग रोड तुरूप पुल के पास गुरूवार की शाम साढ़े पांच बजे के समीप हुई। सिकिदिरी थाना क्षेत्र का नवागढ़ सोसो निवासी अजय सिंह तुरूप पुल के पास बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था। इसकी सूचना अनगड़ा थाना पुलिस को मिली। तत्काल अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार सदल-बल वाहन से तुरूप पुल पहुंचे। जैसे ही अजय सिंह ने अनगड़ा थाना की पुलिस को देखा पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। शाम होने के कारण अंधेरे का लाभ उठाकर अजय सिंह पानी में तैरते हुए मौके से फरार हो गया। पुल के बगल में ही काफी झाड़ी था, जिसका उसने फायदा उठाया। अनगड़ा थाना की पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस को कई मामलों में अजय सिंह की तलाश है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.