GA4-314340326 अनगड़ा के 109 बूथ में 86395 मतदाता देंगे आम चुनाव में वोट

अनगड़ा के 109 बूथ में 86395 मतदाता देंगे आम चुनाव में वोट

angara(ranchi)  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर अनगडा प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को जागरूकता अभियान के तहत जागरूकत मतदाता व मतदान को लेकर शपथ दिलाया गया। शपथ अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल व प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने दिलाया। सीओ राजू कमल ने बताया कि इस अभियान के तहत मतदाताओं से बगैर किसी प्रलोभन व दबाव के अपना मतदान करने का आहवान किया गया। 22 जनवरी को आम चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। किसी को आपत्ति हों तो एक सप्ताह के अंदर बीएलओ के पास दर्ज करा सकते है। साथ ही स्वीप अभियान चलाता चलाया जाएगा। साथ ही मौके पर कस्तूरबा की छात्राएं व प्रखंड व अंचल के कर्मी शामिल हुए।  

 अनगड़ा के 109 बूथ में 86395 मतदाता देंगे आम चुनाव में वोट

 अनगड़ा प्रखंड के 21 पंचायत के 109 बूथ में आम चुनाव में 3279 नया मतदाताओं का नाम सूचीबद्ध हुआ है। कुल वोटर 86395 है। सिल्ली विस के अनगड़ा प्रखंड में आनेवाले पांच पंचायतों के 31 बूथों में इस वर्ष 1242 वोटर बढ़ गया है। कुल वोटर 21194 है। वही खिजरी विस के 16 पंचायतों के कुल 78 बूथ में 3047 वोटर बढ़ा है। कुल वोटर 65201 हो गया।    

डहुआ व डोकाद बूथ हुआ स्थानांतरित

अनगड़ा प्रखंड में आनेवाले सिल्ली विस के बूथ नंबर एक जो कि सामुदायिक भवन डहुआ में था उसे बदलकर मोडल आंगनबाड़ी केन्द्र डोकाद में स्थानांतरित किया गया। बूथ नंबर बीस जो कि सामुदायिक भवन पहाड़सिंह में था उसे आंगनबाड़ी केन्द्र पहाड़सिंह में स्थानांतरित कर दिया गया है। दोनों भवनों के जर्जर होने के कारण मतदान केन्द्र को बदला गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने