GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये: रामकुमार पाहन

भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये: रामकुमार पाहन

angara(ranchi)  भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को अनगड़ा डाकबंगला में आयोजित हुई। बैठक में गांव चलो अभियान सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। कहा कि हेमंत सरकार के रवैये से बालू सीमेंट की तरह बोरों में बिक रही है। बालू किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। मौके पर गांवों में प्रवास के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता रामनाथ महतो व संचालन सुनील महतो ने किया। बैठक में सत्यदेव मुंडा, संयोजक मनोज चौधरी, विष्णु महतो, जगेश्वर महतो, अगमलाल महतो, दूर्गा महतो, लक्ष्मण भगत, गौरीशंकर मुंडा, सुप्रेश महतो, पुशनाथ मुंडा, घनेनाथ महतो, हेमनाथ महतो, राजू प्रमाणिक, मानेश्वर मुंडा, बिहारी साहू, दूती महतो, सोहन बेदिया, सुरेश महतो, हरिहर महतो, पुनीलाल महतो, संजय नायक, कुंती देवी, बन्नु बेदिया, लोकनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने