angara(ranmchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर रामदगा के पास गुरूवार की शाम 7 बजे पल्सर बाइक के धक्के से बाचो देवी(77) की मौत हो गई। बाचो देवी रामदगा निवासी सोहन महतो की पत्नी है। वहीं बाइक (जेएच01एफडी 7021) पर सवार युवक ऋत्विक मंडल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गेतलसूद कोलनी नंबर एक निवासी गणेश मंडल का पुत्र है। बताया जाता है कि ऋत्विक अपनी बाइक से गेतलसूद घर आ रहा था। रामदगा के पास बाचो देवी एक श्राद्धकर्म में शामिल होकर वापस अपने घर रामदगा आ रही थी। इसी बीच घना कोहरे के कारण से उसे महिला नही दिखी और दुर्घटना हो गया। अनगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर स्वजन घायल युवक को इलाज के लिए पल्स प्वाइंट रांची में भरती कराया है। घायल ऋत्विक की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.