angara(ranchi) नवागढ़ दुर्गा मंदिर के पास सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व समाजसेवी सह व्यवसायी मोहसिन खान ने किया। एक सौ से अधिक जरूरतमंदों कें बीच कंबल का वितरण हुआ। कंबल की व्यवस्था मोहसिन खान ने किया। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही मानव धर्म है। हमें बढ़ चढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मोहसिन खान द्वारा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना सराहनीय है। इस मौके पर मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, ग्रामप्रधान जयशंकर पाहन, दिलीप मिर्धा, पूर्व मुखिया कामाख्या नारायण शाही, विवेकानंद शाही, सुरेश सिंह, प्रदीप पांडेय, संजय उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।
नवागढ़ में जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल का वितरण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.