silli(ranchi) सिल्ली बजार स्थित कांग्रेस पार्टी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नगेन्द्र नाथ गोस्वामी, सचिव नागेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो, युवा कांग्रेस सिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विकास रजक समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। नरेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने का काम किया। जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, उपाध्यक्ष मनीराम दास, सचिव शाहबुद्दीन अंसारी, बलराम महतो, योगेंद्र कोइरी, मंजूर मोमिन, सदानंद सोनार, गुहिराम महतो, भूत नाथ मंडल, प्रकाश मुंडा, पिनाकी बनर्जी,घासीराम पातर, रामेश्वर महतो, रोहित मुंडा, श्रीप्रसाद बड़ाईक, लालू कोइरी, रबिंद्र प्रमाणिक, बुधराम लोहरा आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.