GA4-314340326 पैका टुसू मेला में नाचते गाते शामिल हुए श्रद्धालु

पैका टुसू मेला में नाचते गाते शामिल हुए श्रद्धालु

angara(ranchi)  मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार को जोन्हा फॉल व पैका में टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेला में हजारों लोग टुसू के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नाचने झूमते शामिल हुये। पैका मेला में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, आजसू के वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, संजय महतो, जितेन्द्र महतो, रामपोदो महतो, उमेश महतो, राजेन्द्र महतो, संजीव सिंह, आजसू अनगड़ा अध्यक्ष जगरनाथ महतो, मुखिया ख्रीस्टीना तिर्की, पंसस एमलेन खेस सहित अन्य उपस्थित हुए। नागपुरी कलाकारों अनीश, ललिता, अशोक बेदिया, पूनम कच्छप, अनिल मुण्डा ने अपनी शानदार प्रस्तुती दी। 

रामकुमार पाहन ने कहा कि टुसू पर्व हमारे लिए रीझ रंग व उत्साह का अवसर है। हमें विकास के लिए एकजुटता बनाये रखने की आवश्यकता है। मेला को सफल बनाने में विष्णु महतो, मनोहर मुण्डा, जयगोपाल महतो, कलेश्वर महतो, दुर्गाचरण महतो, मनोज मुण्डा, कृष्णमोहन मुण्डा, नीतेश कुमार महतो, जितेन्द्र महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। जोन्हा टुसू मेला के मुख्य अतिथि गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव थे। आयोजन को सफल बनाने में धनंजय भोगता, सिकंदर लोहरा, संतोष भोगता, धनंजय महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم