GA4-314340326 आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी को पितृ शोक

आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी को पितृ शोक

 

silli(ranchi) सिल्ली स्टेशन रोड लुपुंग टोला निवासी आजसू पार्टी के लोवापीड़ी के ग्राम प्रभारी मनोज सिंह के पिता सेवा निवृत्त रेलवे कर्मी 83 वर्षीय भगवान प्रसाद सिंह का शुक्रवार देर शाम उनके आवास पर आकस्मिक निधन गया। वे मुरी रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट पद से सेवा निवृत्त हुए थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को मुरी  स्वर्णरेखा नदी के मुक्तिधाम  घाट पर उनके छोटे पुत्र  संजीव सिंह के द्वारा मुखाग्नि दे कर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर स्थानिक विधायक सुदेश कुमार महतो गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्णा साहू, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक,  संजीव भगत, नेपाल साव, बुद्धि जीवी मंच के रतनलाल महतो, लम्बोदर महतो, धीरेंद्र महतो, नरोत्तम गोरांइ समेत स्थानीय लोगों  ने गहरा शौक व्यक्त किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने