GA4-314340326 मारांकिरी घाट स्थित स्वर्ण रेखा नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का हुआ शिलान्यास

मारांकिरी घाट स्थित स्वर्ण रेखा नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का हुआ शिलान्यास

 sonahatu(ranchi)  रांची सांसद संजय सेठ ओर विधायक सुदेश महतो ने गुरुवार को सोनाहातू प्रखंड के स्वर्ण रेखा नदी के मारांकिरी घाट में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास किये। ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यमंत्री ग्रामसेतु योजना के तहत कुल 12 स्पेन के पुल का निर्माण 9.35 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसकी लंबाई 268 मीटर व चौड़ाई साढ़े सात मीटर है। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि पुल दिलों को जोड़ने वाला होगा। बंगाल के साथ सम्बंध मजबूत होंगे। इन्होंने 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान किये। विधायक सुदेश महतो ने कहा कि स्वर्ण रेखा नदी में ये तीसरा पुल एक माइल स्टोन साबित होगा।पुल व्यापारिक धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में बंगाल के साथ संबंध मजबूत करेगा पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। मौके पर जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा, पूर्व जिपअध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, बीणा मुंडा, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, चितरंजन महतो, श्याम महतो, गौतम सिंह देव, अशोक महतो, मुखिया सुभद्रा देवी, भाजपा के मनोज महतो सहित काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन सुनील सिंह ने किया। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने