GA4-314340326 अनगड़ा में तीन अलग अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी, दो ही हालत गंभीर

अनगड़ा में तीन अलग अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी, दो ही हालत गंभीर

angara(ranchi) अनगड़ा के तीन अलग अलग हिस्सों में हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर जानुम के पास मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक (जेएच 01एफएच 4590) खराब होकर खड़े हाईवा में पीछे से जाकर टकरा गई। घटना में बाइक सवार कुसुमटोली अनगड़ा निवासी राजकुमार मुंडा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। शालिनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया। राजकुमार शुनुवाबेड़ा मेला से वापस लौट रहा था। घटना में उसका हेलमेट टूट गया। अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। दूसरी घटना सिकिदिरी थाना क्षेत्र के खभावन बजार टांड के समीप मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे की है। नशे मे धुत एक मालवाहक ओटो ने एक बाइक सवार को धक्का मारने के बाद पांच लोगों को कुचलते हुए पलट गया। इस घटना में कुल आधा दर्जन लोग घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  चालक नशे में धुत था। मिली जानकारी के अनुसार ओटो गेतलसूद से हुण्डरू फोल की और जा रही थी। सड़क के किनारे खड़े एक मोटरसाइकिल सवार दुर्गा भोगता को पहले धक्का मारा। इसके बाद सड़क के किनारे खड़ी चार महिला-पुरुष को कुचल दिया। घायलों में सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बुटगोड़ा निवासी दुर्गा भोगता, चमनी देवी बदरी निवासी बरसो देवी व हुंडरू गढ़ापार निवासी मित्रो देवी व डीमरा गांव की एक महिला शामिल है। इसमे मित्रो देवी की स्थिति गंभीर है। ग्रामीणों के सहयोग से सभी धायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनगड़ा पहुंचाया है। तीसरी घटना स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी कार्यालय के स्विच यार्ड के समीप हुई। तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। हालांकि इस घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घटना सोमवार की देर रात करीब 11 बजे की है। ट्रक रांची से जामताड़ा जा रही थी। रात में वह सिकिदिरी-गोला पथ न जाकर सिकिदिरी-हुंडरू फोल पथ की ओर भटक कर चली गई। वाहन में कल्याण विभाग का फर्नीचर लदा हुआ था। इधर सांसद प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया की भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण के कारण सिकिदिरी-गोला पथ पर मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद है। वावजूद इसके टोल टैक्स बचाने के लिए अवैध रूप से माल वाहक वाहन चल रहे है। एनएचआई के अधिकारियों और भारत माला परियोजना का कार्य कर रहे कंपनी के महाप्रबंधक से मिलकर बैरिकेटिंग लगाने और मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग करेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने