GA4-314340326 टुसू मेला में लगातार टूसू की कमी पर जैलेन्द्र कुमार ने चिंता जताया

टुसू मेला में लगातार टूसू की कमी पर जैलेन्द्र कुमार ने चिंता जताया

मेला में अपने विचार रखते जैलेन्द्र कुमार
 angara(ranchi)  ऐतिहासिक हुंडरू फोल टुसू मेला सोमवार को संपन्न हो गया। मेला का मुख्य आर्कषण टुसू प्रदर्शनी रही। मुख्य अतिथि भाजपा रांची जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि शफीक अंसारी थे। मेला में रांची रामगढ़, बोकारो, जमशेदपुर एवं पुरुलिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बदरी, हुण्डरु, सिकिदीरी, गेतलसूद, अनगड़ा, टाटी, सिंगारी, ओरमांझी, गोला, जोन्हा आदि इलाके से काफी संख्या में श्रद्धालु मेला पहुंचे। पाहन गुहीराम बेदिया व कालिया बेदिया ने बकरे की बलि देकर हुण्डरु बाबा की पूजा अर्चना की। विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं ने 51 बकरे की बलि पूजा की। टुसू का प्रथम पुरस्कार बदरी के आकला कुम्हार व परमेश्वर बेदिया, द्वितीय पुरूस्कार रिंकी कुमारी हुण्डरु व तृतीय पुरस्कार शंकुतला कुमारी एण्ड टीम हुण्डरु को प्रदान किया गया। पुरस्कार की व्यवस्था खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। इस मौके पर जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हुण्डरु फोल टुसू मेला ऐतिहासिक मेला है। टुसू प्रदर्शनी यहां की पहचान है। लेकिन हाल के समय में टुसू प्रदर्शनी में लगातार गिरावट हो रही है। यह चिंता का विषय है। हमें अपने जड़ों से जुड़कर रहना है। 

अध्यक्षता कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया व संचालन मेला समिति के अध्यक्ष राजकिशोर बेदिया व बालेश्वर बेदिया ने की। इस मौके पर बनमाली महतो, बिनोद रजवार, महेश गंझू, ग्रामप्रधान जयदेव बेदिया, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, सचिमोहन कुम्हार, दसैया बेदिया, धनीराम बेदिया, चंद्रमोहन भोगता, शुभम बेदिया, पवन भोगता, रविलाल बेदिया, लगनू बेदिया, श्रवण कुमार, झरिया बेदिया, नागेश्वर बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, मनोज बेदिया, मेघनाथ बेदिया, अजय बेदिया, मोहित बेदिया, हरिशंकर शाही मुण्डा, प्रदीप मुण्डा, फिरोज आलम, अताऊल अंसारी, मनीष बेदिया, राजाराम भोगता, अरूण भोगता, अमित भोगता, साहेबराम भोगता, कुलदीप महतो, शंकर करमाली, गणेश बेदिया, गंभीर मुण्डा, भुवनेश्वर मुण्डा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने