angara(ranchi) गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी ने अपने कार्यालय में बुधवार को 350 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मुख्य अतिथि स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के सहायक अभियंता संतोष कुमार, विशिष्ठ अतिथि स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के प्रधान लिपिक रामाश्रय प्रसाद ने कंबल का वितरण किया। संतोष कुमार ने कहा कि संस्थान के द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जरूरतमंदों की मदद व सेवा करना ईश्वर के सेवा करने के समान है। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार किया। मालूम हो कि संस्थान के द्वारा पिछले एक दशक से पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच प्रतिवर्ष कंबल का वितरण किया जाता है। संस्थान के सदस्य आपसी सहयोग से कंबल की व्यवस्था करते है। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, दिलीप कुमार, कुंती देवी, मघू करमाली, विजय सिंह, संदीप कुमार वर्मा, दीपक कुमार, संजय सिंह गुड्डू, संजू गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
जनकल्याण समर्पण संस्थान ने बांटा 350 कंबल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.