GA4-314340326 19 जनवरी को खेलो सिल्ली अभियान का शुभारंभ टाटी से

19 जनवरी को खेलो सिल्ली अभियान का शुभारंभ टाटी से

 angara(ranchi)  आजसू पार्टी के खेल समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को टाटी मैदान हुई। इसकी अध्यक्षता खेल प्रभारी अमर सिंह मुंडा व संचालन शंकर मुण्डा ने की। निर्णय हुआ कि 19 जनवरी को टाटी पंचायत में “खेलो सिल्ली” का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों के बीच  जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। खेलो सिल्ली अभियान में फुटबॉल, कबड्डी, खोखो, बालीबॉल एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच देने की तैयारी है। खेल प्रभारी अमर सिंह मुंडा ने कहा खेलों सिल्ली का उद्देश्य युवाओं को भटकाव से रोक कर उनके ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना है ताकि ग्रामीण प्रतिभा भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके। बैठक में आजसू पार्टी जिला सचिव शंकर बेदिया, पंचायत खेल प्रभारी सुखदेव बेदिया, सुरेंद्र हजाम, सिद्धू कान्हु क्लब के प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल बेदिया, विक्रम हजाम, सहजू बेदिया, महेंद्र बेदिया, छूटू मुंडा, गुराई महतो, रवि महतो, सीताराम रजवार, मोहन बेदिया, सुखदेव बेदिया, बिरसा उरांव, लखीचरण बेदिया, निरंजन बेदिया, लेदा बेदिया, सुबोध बेदिया, प्रदीप महतो, बबलू सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने