GA4-314340326 हाथी के हमले से घायल व्यक्ति की हुई मौत

हाथी के हमले से घायल व्यक्ति की हुई मौत

 

ओमप्रकाश सिंह/ Sonahatu(ranchi) थाना क्षेत्र के दुलमी पंचायत के गाड़ाडीह गांव के सुखदेव गोराई का मौत इलाज के दौरान हो गया है। सुखदेव गोराई को शनिवार शाम 6 बजे हाथी ने हमला कर घायल किया था। जंगल के रास्ते मे हाथी ने हमला किया था। जिस कारण अस्पताल पहुँचाने में काफी देरी हुआ। ग्रामीणों के मदद से सिंगपुर अस्पताल मुरी पहुँचाया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।  ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे सुखदेव गोराई  सितू बाजार से जंगल होते हुए अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान एक हाथी झाड़ी से निकल कर सूंड से उठा कर झाड़ी में फेंक दिया। हाथी के हमले से इसका एक पैर व कमर टूट गया है। हाथी के भय से घायल के सामने जाने से लोग भयभीत थे। जिस कारण देरी से आसपास पहुँचाया गया। इधर हाथी के हमले से मौत पर् ग्रामीण काफी आक्रोशित है।

हाथी के हमले में एक माह में चौथी मौत-

सोनाहातू थाना क्षेत्र के चोगा गांव में 20 दिसम्बर को हाथी के हमले से 62 वर्षीय गोविंद कोईरी का मौत हुआ था। 5 जनवरी को  राहे प्रखंड के बेहराजरा गांव 56 वर्षीय दुखीराम महतो का मौत हाथी के हमले से हुआ था। 6 जनवरी को राहे प्रखंड के हुसिरबेड़ा गांव के 62 वर्षीय माड़राय सिंह मुंडा को हाथी दिन दहाड़े पटक कर मार डाला था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने