GA4-314340326 नागदेव मूंगा बुरु पूजा एवं मेला संपन्न

नागदेव मूंगा बुरु पूजा एवं मेला संपन्न

silli(ranchi)  सिल्ली प्रखंड के दोसिमा गोडाड़ीह में नागदेव मूंगा बुरु  पूजा एवं मेला आयोजित की गई। मेला का उद्घाटन राष्ट्रीय पुस्तकालय के सलाहकार सदस्य कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो एवं मुखिया सावन देवी पूर्व मुखिया डब्लू महली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ राजाराम महतो ने कहा कि मेला को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जगह बहुत जल्द लोगों  का आस्था का केंद्र बन गई है। उन्होंने इसके विकास पर बल देते हुए ग्रामवासियों से इसी तरह उत्साहपूर्वक आगे भी मेले का आयोजन करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे सभ्यता संस्कृति को बचाने का मेला उत्सव एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। इसे बचाने के लिए नई पीढ़ी के युवाओं को आगे आना होगा। मेले में पूर्व विधायक अमित कुमार महतो देवेंद्र महतो आदि नव शिरकत किया। मेला में जहा  हस्य कलाकार मजबूल खान द्वारा संगीत एवं नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं पश्चिम बंगाल से आए गोविंद लाल महतो द्वारा झूमर नाच पर भी लोगों ने आनंद लिया। इस मौके पर  जनक सिंह महतो, जयराम महतो, परेश कुमार महतो ,राजकुमार महतो, सरोज कुमार महतो, नागेश्वर महतो, अजीत महतो, लखीराम महतो, अरविंद कुमार, सुधीर, जगदीश, विपिन ,सुदेश, मधुसूदन, मनोज ,प्रथम, पंकज, देवेंद्र कार्तिक, अमर सिंह, मंगल सिंह ,सुमन, हेमंत, गणेश, मनीष, पृथ्वीराज, सचिन, रसोरज, संतोष, शंभू नाथ, अशोक, संजय, योगेश्वर समेत काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने