GA4-314340326 जोन्हा में दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जोन्हा में दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 angara(ranchi)  दो दिवसीय जोन्हा क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को टाटी स्कूल मैदान में हुआ। शुभारंभ आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो ने किया। इसमें विभिन्न इवेंट में शामिल खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभा दर्शन महोत्सव का आयोजन करा रहे है। क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिभा दर्शन महोत्सव के आयोजन होने से इसका लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा, हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर उनके अंदर छिपी को निखारा जाए। गुरूवार को सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल खेला जाएगा। साथ ही टुसू प्रदर्शनी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण होगा। महोत्सव में फुटबाल में 21 टीम (पुरुष), 10टीम (महिला), 5 क्रिकेट टीम, बालीबाल (महिला), 2 टीम, बालीबाल (पुरुष) 3 टीम, कबड्डी (महिला), 6 टीमों ने हिस्सा लिया। मौके पर मुखिया सुमित्रा देवी, विजय उरांव, सारथी देवी, सुधु बेदिया,अमर सिंह मुंडा, इरफान अंसारी दीनदयाल बेदिया, विक्रम ठाकुर, सीताराम साहू, मो रिजवान, राजू महली, छोटेलाल बेदिया, शंकर बेदिया, पंकज गुप्ता, सूरज साहू, सत्यनारायण मुंडा, सीताराम रजवार, करण सिंह मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने