angara(ranchi) गेतलसूद में शनिवार की शाम भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूरा पंचायत जय श्री राम के गगन भेदी नारे से गुंजायमान हो गया। कलश को पूर्व पंसस संगीता देवी के नेतृत्व में ग्राम की महिलाओं ने स्वीकार कर माथे पर उठाकर उसे शिव मंदिर परिसर में लाकर रखा है। महाआरती की गई। अभियान गीत गाकर राम संदेश सुनाया गया। निमन्त्रण पत्र बांटे गए। इस मौके पर लोगों से 22 जनवरी को घर-घर दीया जलाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, राज कुमार बैठा, भोला महतो, विशु गोस्वामी, राजीव कुमार, नितेश कुमार, सचिन गोस्वामी, रवि चौधरी, नंदन कुमार, छोटू शर्मा, अमित चौधरी, ओंकार महतो, सोनु, रितेश, मिक्की, बिरेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.