angara(ranchi) श्री राम नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर गेतलसूद में सोमवार की शाम राम भक्त महिला व पुरुषों ने शोभा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व जैलेन्द्र कुमार, उप मुखिया शंकर बैठा ने संयुक्त रूप से किया। जय श्रीराम के उदघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया। शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से आरंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण कर शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण जिया गया। राज बैठा ने बताया की भारत के इतिहास में 22 जनवरी का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस मौके पर संजय नायक, भोला महतो, शिकारी महतो, बिगेश्वर महतो, गौरीशंकर मुंडा, सोनु कुमार, बिट्टू कुमार, राजीव कुमार, दिगंबर गोस्वामी, संगीता देवी, रेणु देवी, सुमन कुमारी, मालती देवी, विमल नायक, सोनू नायक, अमित चौधरी, विनोद चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
इधर गोंदलीपोखर में राम भक्तों ने भगवान श्री राम को भोग लगाकर ज्योतिष महतो, नीलकंठ चौधरी, सोनू केसरी, सचिन केसरी, सूरज गुप्ता, रंजीत केसरी, विक्की सोनी, पंकज महतो, अभिषेक केसरी, विवेक सोनी, राजेंद्र साहू आदि ने दिन भर प्रसाद का वितरण किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.