GA4-314340326 गोंदलीपोखर में राम भक्तों ने निकाली बाइक शोभा यात्रा

गोंदलीपोखर में राम भक्तों ने निकाली बाइक शोभा यात्रा

angara(ranchi)  श्री राम नगरी अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर रविवार को गोंदलीपोखर में रामभक्तों ने बाइक शोभायात्रा निकाली। इसमें आसपास के गांव से काफी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। शोभा यात्रा गोंदली पोखर महावीर अखाड़ा से निकलकर अनगड़ा से टाटीसिलवे उसके बाद गोंदली पोखर स्थित शिव मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। इसके बाद मंदिर परिसर  सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल राममय हो गया। अधिकांश अपने अपने बाइक में भगवान राम का चित्र लगा ध्वज लगाये थे। राम का जयकारा लगा रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बच्चें, युवा व बुजुर्गों के बीच उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। शोभा यात्रा में ज्योतिष महतो, सचिन केसरी, नीलकंठ चौधरी, डा. अमर कुमार चौधरी, सुरेंद्र महतो, सागर साहू, रामनाथ महतो, अजय महतो, रामकृष्ण चौधरी, संजय नायक, सूरज गुप्ता, रंजीत केसरी, विक्की सोनी, पंकज महतो, अभिषेक केसरी, विवेक सोनी, राजेंद्र साहू, नरेश साहू, मनोज चौधरी, रामसाय मुंडा, शिवशंकर केशरी, बनमाली महतो, जगेश्वर महतो, दुर्गा महतो सहित गोंदलीपोखर व्यवसायिक संघ के लोग शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने