GA4-314340326 रांची सांसद संजय सेठ ने अनगड़ा में किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

रांची सांसद संजय सेठ ने अनगड़ा में किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

angara(ranchi)  रांची सांसद संजय सेठ ने बुधवार को अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवो में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। गोंदलीपोखर तालाब में छठ घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण, सिरपा में पीसीसी सड़क निर्माण तथा बीसा व सिमलिया में श्मशान शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश सशक्त होकर उभरा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से 500 वर्षों के बाद रामलला अयोध्या में स्थापित होने जा रहे है। यह उत्सव का समय है। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, जिपस अनुराधा मुंडा, रामसाय मुण्डा, मुखिया दुर्गा पाहन, समाजसेवी सागर साहू, नीलकंठ चौधरी, शिवशंकर केशरी, दीपक सोनी, अजय महतो, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सिंह, सुकर साहू, सुनील महतो, घनेनाथ महतो, राजेन्द्र महतो, जगेश्वर महतो, अमर केशरी, त्रिलोकी गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो.. 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने