GA4-314340326 सिल्ली के वूशु खिलाड़ीयों ने नेशनल स्कूल गेम में जीता 9 पदक

सिल्ली के वूशु खिलाड़ीयों ने नेशनल स्कूल गेम में जीता 9 पदक

silli(ranchi)  सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा वूशु सेंटर के पदक विजेता खिलाड़ियों के मुरी स्टेशन पर सोमवार को कोच वाहिद अली एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। कोच ने बताया कि सेंटर के  खिलाड़ियों ने झारखंड प्रदेश की ओर से 67 वीं नेशनल स्कूल गेम 9 पदक जीत कर प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  कुल 24 पदक प्राप्त कर झारखंड प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन  पिछले 24 से 28 जनवरी तक रांची खेलगांव में किया गया था। जिसमे पूरे भारत वर्ष से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं कोच वाहिद अली ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी बिरसा मुंडा वूशु सेंटर के प्रशिक्षु है तथा प्रखंड के विभिन्न, विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। पदक प्राप्त खिलाड़ियों में यूएचएस बनुवाडीह स्कूल के अकलेश्वर मंझी ने  स्वर्ण पदक , होलिका कुमारी ने रजत,  सोनका कुमारी ने कांस्य पदक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिल्ली की निशा कुमारी ने कांस्य पदक , प्लस टू हाई स्कूल डिमरा के रीता कुमारी ने कांस्य पदक तथा इंटर कॉलेज सिल्ली के  जितेंद्र महतो ,फणिभूषण बेदिया, सुमन कुमारी ने  रजत एवं  बुधराम सिंह मुंडा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ियों को पुर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय के विधायक  सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्रजेश प्रसाद, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो समेत स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने