GA4-314340326 आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का सिल्ली विस स्तरीय सम्मेलन 24 को

आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का सिल्ली विस स्तरीय सम्मेलन 24 को

 silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम परिसर में सोमवार को सिल्ली आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सिल्ली, राहे  एवं सोनाहातू प्रखंड कमिटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों शामिल हुए। बैठक में आजसू पार्टी प्रमुख व पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय बिधायक सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में सभी ने दिवंगत भुदेव चंद्र महतो के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते उनके आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। ज्ञात होगी बीते 12 जनवरी को  बुद्धिजीवी मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूदेव चंद्र महतो का आकस्मिक निधन हो गया है। वहीं बैठक में आगामी लोकसभा एवं बिधानसभा पर विस्तृत चर्चा किया गया। संगठन के विस्तार एवं मजबुती को लेकर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। विधायक ने बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी सदस्यों से बिधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं तथा शिक्षा, कला व संस्कृति किए जा रहे कार्यों का निगरानी एवं सहयोग का आग्रह किया। वहीं उन्होंने  स्कूलों में शिक्षक अभिभावकों की मिटिंग में  अभिभावक के रुप में छात्र छात्राओं को मार्गदर्शक देने का आग्रह किया। बैठक सर्वसम्मति सोनाहातु के स्वर्ण रेखा नदी के सतिघाट पर आगामी 24 जनवरी को  सिल्ली विधानसभा स्तरीय बुद्धिजीवी मंच के बैठक करने का निर्माण लिया गया। सभी सदस्यों ने  डोमन सिंह मुंडा को आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं डाॅ मुकून्द चन्द्र मेहता को केन्द्रीय सचिव बनाये जाने पर सभी ने हर्ष वयक्त करते हुए बधाई दिए। बैठक के दौरान रासबिहारी महतो के नेतृत्व में मुढ़ू निवासी मधुसूदन महतो ने आजसू बुद्धिजीवी मंच की सदस्यता ली। विधायक  ने उन्हें अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर स्वागत किया। मंच का संचालन लंबोदर महतो ने किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, संजय सिद्धार्थ सुशील महतो, बुद्धिजीवी मंच के सिल्ली प्रखंड अध्यक् विजय चन्द्र महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, विजय मंडल, रतन लाल गुप्ता, गणेश साहू, रतन लाल महतो, भागवत सोनार, रासविहारी महतो, पद्मलोचन महतो, सुचाँद महतो, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह,  सुबोध कुमार महतो, मधुसुदन महतो,श्री तरूण कुमार सिंह, श्रीधर महतो, जनार्दन महतो, भजोहरी महतो, कालीचरण महतो, मधुसुदन महतो, जलेश्वर महतो, लखीन्द्र महतो आदि उपस्थित थे

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने