GA4-314340326 कोंचो हरिहर मेला में तीन साल बाद एक मंच पर दिखे सुदेश महतो व अमित महतो

कोंचो हरिहर मेला में तीन साल बाद एक मंच पर दिखे सुदेश महतो व अमित महतो

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) कोंचो स्वर्णरेखा नदी तट पर बुधवार को ऐेतिहासिक हरिहर मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ीजहां लोग गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते मेला स्थल पर पहुंचे, वहीं मेले में पहुंचे लोगों ने मेला परिसर स्थित भगवान विष्णु , शिव, राम  गणेश एवं काली मंदिरों में पूजा-अर्चना की। विभिन्न गांवों से महिला मंडली के दल टुसू गीत गाते हुए मेला परिसर पहुंचे एवं स्वर्णरेखा नदी में टुसू को विसर्जित भी किया। बच्चों ने मेले परिसर में लगे झूले, ब्रेक डांस आदि का आनंद लिया। वहीं महिलाओं ने घरेलू समानों की खरीदारी की। महिलाओं एवं बच्चों ने चाट, फुचका, चाउमीन, बादाम, मटर आदि का आनंद लिया। मेला कमेटी द्वारा टुसू (चौड़ल) प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 

तीन साल बाद एक मंच पर दिखे  विधायक एवं पूर्व विधायक

कोंचो गांव के स्वर्णरेखा नदी तट के हरिहर मेला में पुर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय  विधायक सुदेश कुमार महतो, पुर्व  विधायक अमित महतो, जयपाल सिंह, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, राष्ट्रीय पुस्तकालय के सलाहकार सदस्य सह कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो, समाजसेवी श्यामसुंदर महतो, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, सुशील महतो, मुखिया, पंसस समेत कई पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।  जहां एक ही मंच से सभी ने लोगों का अभिवादन किया। तीन साल बाद सुदेश महतो व अमित महतो एक मंच पर दिखे। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद दोनों के बीच कोई बातचीत नही हुआ। मंच संचालन मेला कमेटी के संरक्षक सुनील सिंह ने किया। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे एवं मेले का आनंद उठाया। मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र मिक्की माउस स्लाइडिंग एवं डिस्को डांस रहा। जहां बच्चों ने भरपूर मजा लिया।

मेला के सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

मेला के सफल आयोजन में मंजीत प्रमाणिक, बापी महतो, अरुण महतो को सचिव, किशोर महतो,  समरनाथ महतो, राजकुमार महतो,आसरंजन महतो,आनंद महतो, संजीव महतो, संतोष महतो, मिथुन महतो,मालु महतो, बिपिन हजाम, सोमनाथ महतो, सुदामा महतो, बाबुशाय महतो, मानसिंह महतो, सुभाष महतो, कामेश्वर महतो, शरत कुमार महतो, सुर्यनारायण महतो, खिरोधर महतो, त्रिलोचन महतो, संजीव महत, बिनोद महतो, अनिकेत महतो, उत्तम महतो, अरुण महतो, संतोष महतो, बबलू महतो, जतित महतो, शक्तिधर महतो, मंजीत हजाम, सुकुमार सिंह, मिथुन महतो मेला कमेटी के सदस्य समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने