GA4-314340326 लगाम खेलगांव में सुदेश महतो ने किया झंडात्तोलन

लगाम खेलगांव में सुदेश महतो ने किया झंडात्तोलन

 silli(ranchi) सिल्ली मुरी एवं आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम लगाम खेल गांव मैदान में आयोजित किया गया। जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की इस पावन बेला पर देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता आजादी की लड़ाई में  शहीदों देशभक्तों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज की युवा पीढ़ी से  आग्रह होगा कि देश के आदर्श विभूतियों के पद चिन्ह पर चलते हुए बिकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं ।वहीवहीं क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी झंडा तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। जिसमें प्रखंड मुख्यालय में  प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक व  बीडीओ रेणु बाला, सिल्ली थाना परिसर में थाना प्रभारी लालजी, कस्तूरबा विद्यालय में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व वार्डन अल्मा मेरी रुंडा, आदर्श हाई स्कूल मुरी में वरिष्ट नागरिक संघ के रतन लाल महतो, आजसू पार्टी सिली नगर कार्यालय में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, सिल्ली अस्पताल सिल्ली में चिकित्सा प्रभारी   मुकेश कुमार, रुडसेट संस्थान में निदेशक संजीत कुमार, मुरी ओपी में प्रभारी बिपुल कुमार ओझा रेलवे  आरपीऐफ पोस्ट में थाना प्रभारी जे मुंडा ने झडोत्तोलन किया।आदर्श हाई स्कूल मुरी में वरिष्ट नागरिक संघ के रतन लाल महतो, आजसू पार्टी सिली नगर कार्यालय में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, सिल्ली अस्पताल सिल्ली में चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार, रुडसेट संस्थान में निदेशक संजीत कुमार, मुरी ओपी में प्रभारी बिपुल कुमार ओझा रेलवे आरपीऐफ पोस्ट में थाना प्रभारी जे मुंडा, कुतरू चौक में  पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू ने  झडोत्तोलन किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने