silli(ranchi) पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो गुरुवार शाम को सिल्ली प्रखंड के छोटा चांगड़ू गांव में आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वासुदेव महतो एवं लालदेव बड़ाइक के घर पहुंच कर मुलाकात की। ज्ञात हो कि वरिष्ठ कार्यकर्ता बासुदेव महतो पिछले दिनों अपने मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं लालदेव बड़ाइक लकवाग्रस्त हैं। विधायक सुदेश कुमार महतो उनके घरों में जाकर दोनों का हालचाल जाना तथा मरीज एवं परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। वहीं उन्होंने किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें सूचित करने का परिजनों से आग्रह किया। मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पुर्व जिप सदस्य सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, कुटकी मुखिया शर्मिला कुमारी समेत आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अस्वस्थ चल रहे आजसू कार्यकर्ता के घर पहुंचे सुदेश महतो
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.