GA4-314340326 जोन्हा स्कूल के विद्यार्थियों को विदाई देने स्कूल पहुंचे सुदेश महतो

जोन्हा स्कूल के विद्यार्थियों को विदाई देने स्कूल पहुंचे सुदेश महतो

angara(ranchi)  प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल जोन्हा में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन कर वर्ग 10 व 12वीं के 538 छात्र छात्राओं को विदाई दिया गया। समारोह में सिल्ली विधायक सुदेश महतो, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा और प्रचार्या मनिला ज्योति लकड़ा ने बच्चों को जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। सुदेश महतो ने कहा कि सफलता के लिए जुनून और हौसले के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। बालिका शिक्षा विकास का आधार है। जब बालिकाएं शिक्षित होती है तो समाज में समानता, उन्नति, और सहयोग का वातावरण बनता है। 

सुदेश ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले और उन्हें आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए इसके लिए 'पढ़ेगा सिल्ली विधानसभा, बढ़ेगा सिल्ली विधानसभा' अभियान के अंतर्गत उड़ान निःशुल्क कोचिंग, स्टूडेंट एक्सप्रेस निःशुल्क छात्र बस सेवा, स्मार्ट क्लास, वीआर लैब जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आवश्यक बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर प्रमिला कुमारी, शर्तिमा कुमारी, अर्पित सुमन तिग्गा, रोहित कुमार, महानंद प्रजापति, आनंद कल्याण खलखो, नृत्यनाथ महतो, स्वास्तिक सराक, बलराम, गोविन्द सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने