angara(ranchi) खेलो सिल्ली अभियान के तहत रविवार को सूरसू पंचायत स्तरीय इवेंट का आयोजन सिंगारी मैदान में हुआ। इसमें फुटबॉल, वॉलीवाल, कबड्डी, एथेलेटिक्स व तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी इवेंट में कुल 272 खिलाड़ी शामिल हुए। पंचायत स्तर पर हुए विजेता प्रतिभा दर्शन महोत्सव सिल्ली में सिल्ली विस स्तरीय में शामिल होंगे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र सिंह भोगता व आजसू नेता सज्जाद आलम ने की। ज्ञात हो कि खेलो सिल्ली अभियान का शुभारंभ 19 जनवरी को टाटी में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने की थी। जोन्हा प्रक्षेत्र के पांच पंचायतों में क्रमवार तरीके से प्रतियोगिता आयोजित कर सिल्ली विस स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में खेलो सिल्ली के संयोजक राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच शिशिर कुमार, रोहित कोइरी, सुरसु मुखिया सुमित्रा देवी, राजेश पाहान, जयशंकर पाहान, कोशिला देवी, सुखदेव बेदिया, संदीप रजवार, प्रखंड खेल प्रभारी अमर सिंह मुंडा, पंचायत खेल प्रभारी डबलू बेदिया, दीनदयाल बेदिया, धर्मदेव रजवार, श्याम सुंदर बेदिया, विक्रम हजाम, मोहन बेदिया, शंकर बेदिया, विरेंद्र सिंह मुंडा, फागू रजवार, सूरज रजवार, मलजू बेदिया, संजय रजवार, दिनेश बेदिया, कर्मसिंह बेदिया, छुटुलाल बेदिया, सीताराम बेदिया, जगमोहन बेदिया, भोला नाथ बेदिया, मोहर लाल बेदिया, बबलू अंसारी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना ही खेलो सिल्ली का मुख्य उद्देश्य: राजेंद्र शाही मुंडा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.