GA4-314340326 चमघाटी शिव मंदिर निर्माण को लेकर बनी पुरानी कमिटि भंग, उमेश महतो बने अध्यक्ष

चमघाटी शिव मंदिर निर्माण को लेकर बनी पुरानी कमिटि भंग, उमेश महतो बने अध्यक्ष

angara(ranchi)  चमघाटी में भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर रिवार को समिति के सदस्यों की बैठक पूर्व मुखिया मोतीराम मुण्डा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव थे। पारसनाथ उरांव ने बताया कि जनसहयोग से चमघाटी में भव्य शिवमंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ साथ समाजिक कार्यकर्ताओं से भी मदद ली जाएगी। मंदिर के साथ साथ भविष्य में एक धर्मशाला का भी निर्माण किया जाएगा जिससे गरीब परिवार केा वैवाहिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्किृतिक कार्यक्रम करने में मदद मिल सके।   

पुरानी कमिटि हुआ भंग, उमेश बने अध्यक्ष 

सर्वसम्मति से पुरानी कमिटि को भंग कर नई कमिटि का गठन किया गया। नवगठित कमिटि का अध्यक्ष उमेश महतो, सचिव उमेश चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, उपाध्यक्ष शिवा महतो को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से पप्पू महतो, अघनु मुंडा, मनोज सिंह, पुशराम चौधरी, मोहन महतो, शिवचरण महतो, अर्जुन बेदिया, श्रीकेश चौधरी, अभिषेक मुंडा, रामचरण चौधरी, सहजनाथ चौधरी, रमेश महतो, कारीनाथ महतो, बालेश्वर महली आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने