GA4-314340326 विष्णु अग्रवाल जेल से रिहा होते ही समाजिक कार्यों में जुटे

विष्णु अग्रवाल जेल से रिहा होते ही समाजिक कार्यों में जुटे

silli(ranchi)  व्यवसायी विष्णु अग्रवाल जेल से रिहा होते ही सामाजिक कार्यों में जुट गए है। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने पत्नी अनुश्री एवं परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर 1500 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। चीरंजीलाल अग्रवाल मेमोरियल  ट्रस्ट की ओर  झालदा के हिलव्यू  रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में विष्णु अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी अनुश्री अग्रवाल, पुत्र समर्थ अग्रवाल, भाई सुरेश अग्रवाल समेत अन्य परिजनों ने महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। मौके पर उन्होंने बताया कि  हर साल  मकर सक्रांति समेत सभी महत्वपूर्ण त्योहारों में गरीबों के बीच नए कपड़े का वितरण किया जाता है। पहले चरण में झालदा नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों के करीब 15 सौ महिलाओं के बीच साड़ी बांटे गए। अगले चरण में बाकी के वार्डों के महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया जायेगा। मौके पर  झालदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सह वार्ड काउंसलर सुरेश अग्रवाल,  समाज सेवी चांद चोपड़ा, बलराम मंडल, देवाशीष सेन, सुदीप कर्मकार, बबला  कांदू,  दीपक भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने