GA4-314340326 सिल्ली कालेज में मनाया विवेकानंद जयंती

सिल्ली कालेज में मनाया विवेकानंद जयंती

  silli(ranchi)  सिल्ली कॉलेज सिल्ली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस  का शुक्रवार को आयोजन किया गया।  प्रिंसिपल डॉ अनंत कुमार ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप  जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में  स्वागत गान, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। विद्यार्थियों के बीच  निबंध, पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका  अहम है। युवा ही देश के भविष्य है। कार्यक्रम को सहायक शिक्षक विश्वनाथ मुंडा, विपिन महतो सहित अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कृत होने वाले में जीतवाहन कुमार, शिव शंकर कुशवाहा, धीरज कुमार महतो, रीना कुमारी, प्रमिला कुमारी, रेवा कुमारी,  सुजाता, हेमन्ती एवं श्रेया कुमारी शामिल है। कार्यक्रम का संचालन  मनोज  कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो नकुल चंद्र महतो ने किया। मौके पर अर्चना कोइरी, सुचित्रा कुमारी, सावित्री बाला, योगेन्द्र महतो, महितोष महतो, सुबोध महतो, श्यामल, सुमन्त, मंजूलता, कीर्ति भूषण समेत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने