GA4-314340326 भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने सिल्ली से काफी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे रांची

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने सिल्ली से काफी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे रांची

 silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो के नेतृत्व में सिल्ली के कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुए। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। इसमें लाखों युवा व आम लोग शामिल हो रहे है। रांची में राहुल गांधी का स्वागत हजारों नौजवान करेंगे। इसके बाद यहां भी रोड शो होगा। राहुल गांधी का 67 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में पूरी होगी। इस दौरान  राहुल गांधी 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेंगे और प्रत्येक दिन दो रैलियों को संबोधित भी करेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने