GA4-314340326 विष्णु चरण महतो की जयंती को लेकर कमिटि गठित

विष्णु चरण महतो की जयंती को लेकर कमिटि गठित

silli(ranchi)  मुरी गोला पथ सिंगपुर चौक के समीप विष्णु चरण महतो स्मारक समिति के सदस्यों की एक बैठक सदानंद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 23 फरवरी को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय विष्णु चरण महतो की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पुस्तकालय के सलाहकार सदस्य सह कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो उपस्थित थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो व रांची सांसद संजय सेठ उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लेखक,कवि एवं स्वर्गीय विष्णु चरण महतो के वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक का संचालन कृष्णा महतो ने किया। इस मौके पर पहलू महतो, राजेंद्र नाथ महतो, सुभाष महतो, दिनेश महतो, राजेंद्र कर्मकार,भरत महतो, प्रहलाद महतो, शिवम महतो,गुज़रू महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने