angara(ranchi) जिला परिषद सदस्य नामकुम सह भाजपा नेता राम अवतार केरकेटटा ने सोमवार को गोंदलीपोखर में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में नव मनोनीत भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो का स्वागत सम्मान किया गया। रामअवतार केरकेटटा ने लगातार तीसरा कार्यकाल के लिए सुरेन्द्र महतो को बधाई दी। कहा कि सुरेन्द्र महतो के नेतृत्व में भाजपा ग्रामीण जिला में और सशक्त और जन जन की आवाज बनेगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अजय कुमार महतो, रामनाथ महतो, नरेश साहू, समाजसेवी फिरोज खान, आजसू नेता सज्जाद खान, राजेन्द्र चौधरी, प्रमोद सिंह, दिलीप साहू, गोरखनाथ सिंह, उमाकांत राय सहित अन्य उपस्थित थे।
जिला परिषद सदस्य ने किया नव मनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.