GA4-314340326 प्रतिभा दर्शन महोत्सव: बालिका फुटबाल का खिताबी भिडंत पिस्का व बिसारिया के बीच आज

प्रतिभा दर्शन महोत्सव: बालिका फुटबाल का खिताबी भिडंत पिस्का व बिसारिया के बीच आज

 silli(ranchi)  खेलगांव लगाम में चल रहे प्रतिभा दर्शन महोत्सव के 9 वें दिन विधानसभा स्तरीय विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में पिस्का टीम को हराकर बसंतपुर चैंपियन बना। सेमीफाइनल में प्रवेश टीमो के खिलाड़ियों को विधायक सुदेश कुमार महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य मंजू मुंडा,  गूँज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, चितरंजन महतो, आजसू केंद्रीय नेता संजय महतो, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, धीरेंद्र नाथ महतो, रविंद्र करमाली, लंबोदर महतो, शिशिर महतो समेत अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

बालिका फुटबाल में 8 टीमें हुई शामिल

अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता सिल्ली स्टेडियम खेला गया। जिसमे  विधानसभा के आठ पंचायत के टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे पहला मैच पिस्का बनाम सुरसु के बीच खेला गया। जिसमें पिस्का 3 गोल से विजय रही, दूसरा मैच जिंतू बनाम बसंतपुर के बीच खेला गया जिसमें बसंतपुर की टीम 3 गोल से विजय रहे। तीसरा मैच सोनाहातू बनाम टाटी के बीच खेला गया। जिसमें  टाटी की टीम 7 गोल से विजय रही। चौथा मैच बिसारिया बनाम वंसिया के बीच खेला गया जिसमें विसरिया एक गोल से विजय रही। पहला सेमीफाइनल बसंतपुर बनाम पिस्का के बीच खेला गया। जिसमें पिस्का की टीम ने चार गोल मार फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल टाटी बनाम विसरिया के बीच खेला गया। जिसमे  विसरिया एक गोल मार फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच 4 फरवरी को पिस्का बनाम बिसरिया के बीच  खेलगांव लगाम मैदान में खेला जाएगा। इस मौके पर भीखू महतो, डोमन महतो, दीपक, मंतोष,  मनता लाल, नरेश रितेश, जीतू ,लंकेश्वर ,संजय, संदीप ,दुर्गा चरण महतो, आदि उपस्थित थे।कबड्डी प्रतियोगिता में पिस्का टीम को हराकर बसंतपुर टीम चैंपियन बनी। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमो ने हिस्सा लिया। खेलगांव मैदान में आयोजित

बालक वर्ग का खिताबी भिड़त लोवादाग व दुलमी के बीच

बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमो ने हिस्सा लिया। जिसमे लोवादाग व दुलमी पंचायत के फ़ुटबॉल टीम फाइनल पहुँचा।इससे पूर्व सेमीफाइनल  लाधुपडीह बनाम लोवादाग के बीच खेला गया जिसमें लोवादाग पेनाल्टी में 5 चार से विजय रहा।वही दूसरा सेमीफाइनल दुलमी बनाम बनसिया के बीच खेला गया। जिसमें दुलमी फुटबॉल टीम पेनाल्टी में 3 दो से विजय रहा। जिसका फाइनल  4 फरवरी रविवार को लोवादाग बनाम दुलमी के बीच खेला जायेगा। 

क्रिकेट: खिताबी भिडंत नामकुम व गोंडाडीह के बीच

ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में अभय एलेवन नामकुम व सोंना एलेवन गोंडाडीह फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व सोंना एलेवन गोंडाडीह बनाम सिल्ली एलेवन के बीच खेला गया।जिसमें सोंना एलेवन गोंडाडीह 5 विकेट से मैच जीत लिया वही दूसरा सेमीफाइनल अभय एलेवन नामकोम बनाम इंडाल्को मुरी  के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमो ने हिस्सा।अभय एलेवन नामकोम 6विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने