GA4-314340326 दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का लांदुपडीह मैदान में हुआ समापन

दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का लांदुपडीह मैदान में हुआ समापन

 sonahatu(ranchi) प्रखंड के लांदुपडीह  स्कूल  मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का समापन शुक्रवार देर शाम को हो गया है।समापन के अवसर पर विधायक सुदेश महतो उपस्थित होकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किये। पंचायत के  टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किये। इन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मंच देने की उद्देश्य को लेकर गांव स्तर में प्रतिभा दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें गांव के खिलाड़ी अपनी रुचि के अनुसार खेल हिस्सा लिये। खिलाड़ी के रुचि को देखते हुए उन्हें प्रशिक्षण की व्यवस्था करायी जाएगी। इस दौरान क्रिकेट, फुटबॉल(बालक बालिका)कबड्डी, बॉलीबाल,दौड़ आदि खेल का आयोजन किया गया। पंचायत के सभी टीम को नगद पुरस्कार देकर विधायक सुदेश महतो ने पुरस्कृत किये।  मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा,सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ,संजय महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, पूर्व जिप सदस्य बीणा मुंडा, खेल प्रभारी श्याम महतो ,सुषेन प्रमाणिक, रमेश सिंह मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह मुंडा रूप कुमार साहू धरनी देवी रमेश चंद्र महतो  सुखदेव मुंडा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने