GA4-314340326 151 शिवभक्तों ने अंगारे पर चलकर किया शिवभक्ति

151 शिवभक्तों ने अंगारे पर चलकर किया शिवभक्ति

angara(ranchi)  अनगड़ा के मसरीजारा गांव में मंगलवार की सुबह में झूलन के साथ ही सात दिवसीय शिव मंडा पूजा संपन्न् हो गया। रात में अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने फूलखूंदी किया गया। इसमें 151 भोक्तागण शामिल हुए। रातभर बंगाल की दो टीमों के बीच छउ नृत्य का मुकबला हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा ने छउ नृत्य अखड़ा का उदघाटन किया। जैलेंद्र कुमार ने कहा की यह झारखंड के आस्था का प्रतीक मंडा पूजा नागवंशी राजाओं द्वारा भगवान शिव पार्वती की आराधना में शुरू किया गया था। जनजाति क्षेत्रों में यह पर्व सामाजिक एकता का प्रतीक है। छोटानागपुर के अधिकांश राजस्व गांव में यह पूजा होती है। इस अवसर पर पंसस संजोती देवी, रोशनी देवी, रामसाय मुंडा, धनीराम महतो, अघनू महतो, सहदेव महतो, लालदेव महतो, महावीर महतो, जगेश्वर महतो, वार्ड सदस्य रीता देवी, छोटे लाल महतो, महावीर महतो सहित अन्य शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने