angara(ranchi) हर घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिकिदिरी मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। खभावन, कुच्चू, कुच्चू पाहन टोली, सिंदरी टोपा, कुच्चू महली टोली, मुस्लिम टोली आदि गांवों का भ्रमण कर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही जनहित एवम देशहित में भाजपा को जिताने का आहावान किया गया। जैलेन्द्र कुमार ने दावा किया की रांची लोस सीट भाजपा भारी मतों से जीत रही है। इस अभियान में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, भाजपा एसटी मोरचा के जिला महामंत्री बुधराम बेदिया, मंडल महामंत्री सोहरैया बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, गिलु बेदिया आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.