GA4-314340326 भाजपा: खिसक रहे आधार वोट बैंक बचाने की कवायद, करमवीर सिंह ने लगाया क्लास

भाजपा: खिसक रहे आधार वोट बैंक बचाने की कवायद, करमवीर सिंह ने लगाया क्लास

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  रांची लोकसभा के खिजरी विधानसभा में भाजपा ने अपने खिसक रहे आधार वोट बैंक को बचाने की कवायद शुरू कर दी। इसी संदर्भ में शनिवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह व प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने गोंदलीपोखर में भाजपा नेताओं की जमकर क्लास लगाया। पिछले कुछ समय से भाजपा के मूल आधार वोट बैंक की लगातार सेंधमारी हो रही थी। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता इसको रोकने में नाकाम साबित हो रहे थे। इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को लगातार मिल रही थी। आनन-फानन में आज रिंग रोड किनारे स्थित एक स्कूल में खिजरी विस क्षेत्र के टाटीसिलवे, अनगड़ा, सिकिदिरी व ओरमांझी मंडल से जुड़े शक्ति केन्द्र अध्यक्ष व वरीय नेताओं की बैठक बुलाया गया। उक्त मंडल भाजपा के आधार वोट बैंक का प्रमुख क्षेत्र रहा है। लेकिन हाल के समय में एक नवगठित संगठन ने इस आधार वोट बैंक में जबर्दस्त सेंधमारी की है। युवाओं का झुकाव इस नवगठित संगठन की ओर दिख रहा है। जैसे जैसे नवगठित संगठन मजबूत हो रहा है भाजपा का आधार वोट बैंक लगातार दरक रहा है। इससे खिजरी विस में भाजपा कमजोर होती जा रही थी। इसी डैमेज कंट्रोल को “कंट्रोल’ करने करमवीर सिंह व प्रो. आदित्य प्रसाद साहू गोंदलीपोखर पहुंचे। पहले कार्यकर्ताओं को सुना इसके बाद एक घंटा से अधिक कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास ली। हौसला बढ़ाया तो कई को “बॉडर लाइन” दिखाया। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व भी रांची बुलाकर दो वरीय नेताओं को आइना दिखाया गया था। नेताद्वय को खरा खरा बता दिया गया था। 

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो व संचालन मनोज कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व उपप्रमुख ओरमांझी जयगोविन्द साहू उर्फ लालू साहू, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा, राजन साहू, मानकी राजेन्द्र शाही, अमरनाथ चौधरी, डॉ अमर चौधरी, नसीब लाल महतो, सत्यदेव मुंडा, रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, सुनील महतो, दुर्गा महतो, माधुरी देवी, सुषमा देवी, दिलीप मेहता, राजेन्द्र महतो, रामसाय मुण्डा, उमेश कुमार बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने