GA4-314340326 सम्मान: गेतलसूद मुखिया शांति मुण्डा सम्मानित

सम्मान: गेतलसूद मुखिया शांति मुण्डा सम्मानित

कचरा निस्ताण के लिए मुखिया को सम्मानित करते
angara(ranchi)  गेतलसूद बाजार टांढ़ को प्लास्टिक मुक्त कचड़ा बनाने को लेकर शुक्रवार को गेतलसूद की मुखिया शांति मुण्डा को सम्मानित किया गया। अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव ने गेतलसूद में आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान में प्रमाणपत्र देकर शांति मुण्डा को सम्मानित किया। पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल, रांची व एक एनजीओ के द्वारा गेतलसूद बाजार टांढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर आसपास के इलाके से 105 किग्रा सूखा कचरा संग्रह कर पृथक्करण इकाई में भेजा गया। प्रमुख ने लोगों से पर्यावरण को संरक्षित व साफ सुथरा रखने का आहवान किया। इस मौके पर ग्रामप्रधान जितेन्द्र उरांव, बालमुकुंद लोहरा, शुभम गोस्वामी, अजय उरांव, जलसहिया संगीता देवी, वसंती देवी, पूनम देवी, गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने